ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 23 अगस्त को सामाजिक कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में पुंडरीक फाउंडेशन द्वारा सेवा प्रकल्प अभियान के तहत डाबर रियल फ्रूट जूस, डाबर कोकोनेट जुस एवं अन्य प्रोडक्ट सी.के. मॉर्डन स्कूल इंदिरापुरम के करीब 800 छात्रों को वितरित किये गए।

आज इस कार्य में सामाजिक कल्याण सेवा समिति के उप  संरक्षक एवं स्कूल प्रबंधक सुमित त्यागी, अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, सचिव शकीरा शेख, महिला संयोजिका लक्ष्मी पांडेय, सचिव वीरेंद्र सिंह रावत, सह सचिव पुनीत कुमार, पुण्डरीक फाउंडेशन से वरुण पुंडीर, विपिन गिरी, सी. के. मॉर्डन स्कूल की प्रिसिपल रूबी त्यागी एवं समस्त शिक्षक स्टाफ ने इस वितरण कार्य में सहयोग दिया।

देखें वीडियो: -

अंत में सामाजिक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी ने पुण्डरीक फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण पुंडीर, सचिव विपिन गिरी, स्कूल प्रबंधक सुमित त्यागी, प्रिसिपल रूबी त्यागी एवं समस्त शिक्षक स्टाफ का आभार व्यक्त किया।



Share To:

Post A Comment: