ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 6 जुलाई। पूरे ग़ाज़ियाबाद की सबसे पॉश कॉलोनी माना जाने वाला इंदिरापुरम बृहस्पतिवार की सुबह थोड़ी सी बारिश में ही एक बड़ी झील बन गया। इंदिरापुरम की कोई सड़क कोई गली ऐसी नहीं बची जिसमें पानी ना भरा हो।

देखें वीडियो: -

पूरे ग़ाज़ियाबाद में सबसे ज़्यादा राजस्व देने वाली इंदिरापुरम की जनता हैरान परेशान है कि हमने कौन सी गलती कर दी कि ऐसी दुर्दशा में ज़िंदगी गुज़ारनी पड़ रही है।

इंदिरापुरम को भाजपा का गढ़ माना जाता है। यहाँ भाजपा के कार्यकर्ता को छोड़कर किसी दूसरी राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ता ढूंढने से भी नहीं मिलते। 

देखें वीडियो: -

जब देश में मोदी सरकार है, प्रदेश में योगी सरकार है, ग़ाज़ियाबाद के सांसद बीजेपी के हैं, विधायक बीजेपी के हैं, मेयर बीजेपी की हैं, इंदिरापुरम के 7 में से 5 पार्षद बीजेपी के हैं। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ता समझ नहीं पा रहा कि वो जनता का सामना कैसे करे।

देखें वीडियो: -

हल्की सी बारिश में ही पूरा इंदिरापुरम एक बड़ी झील बन जाता है, पानी की निकासी का कोई रास्ता नहीं है। नाली नाले सब जाम पड़े हैं। जनता की इतनी गंभीर समस्या पर ना जीडीए के अधिकारी सुन रहे हैं ना नगरनिगम ध्यान दे रहा है। 

इंदिरापुरम की आम जनता हैरान परेशान है। कई क्षेत्रों में चर्चा है कि चुनाव में बड़ी बड़ी बातें और वादे करने वाले नेता अब ग़ायब हो चुके हैं, अब तो वो अगले चुनाव में ही दर्शन देंगे। हॉं भाजपा कार्यकर्ता ज़रूर जनता की खरीखोटी सुनने को मजबूर हैं पर आगे उनकी कोई सुनवाई नहीं है।



Share To:

Post A Comment: