ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 17 जुलाई। इंदिरापुरम मण्डल में भाजपा का घर घर संपर्क अभियान ज़ोर पकड़ चुका है। मण्डल संयोजक खिलेंद्र चौधरी और मण्डल मंत्री कृष्ण त्यागी के नेतृत्व में ये अभियान पूर्ण उत्साह से इंदिरापुरम के सभी खंडों में, सभी सोसायटी में चलाया जा रहा है। 2024 में मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए मण्डल के सभी कार्यकर्ता इस अभियान में अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। 

सोमवार को भी विशेष घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत भाजपा नेत्री अंजना सिंह के सहयोग से घर घर जाकर संपर्क किया गया और मोदी सरकार की 9 वर्षों की उपलब्धियों, कल्याणकारी योजनाओं को बताया गया। साथ ही फोन नंबर 90 90 90 2024 पर मिस कॉल करवा कर भाजपा के लिए समर्थन लिया गया।

इस अवसर पर घर-घर संपर्क अभियान के मंडल संयोजक खिलेंद्र चौधरी, महामंत्री सागर रावत, मंत्री कृष्ण त्यागी, बूथ अध्यक्ष सुमेश नागपाल, रश्मि, सुधीर ठाकुर, कर्मवीर कसाना आदि ने विशेष सहयोग देकर अभियान को सफल बनाया।





Share To:

Post A Comment: