तमिलनाडु : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 21 जून 2023 को ग़ाज़ियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ विजय कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेल्लोर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया। 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कटपडी के सृष्टि विद्याश्रम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर राज्य कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ योगाभ्यास किए और सभी प्रदेशवासियों और देशवासियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दीं। 

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि आज समस्त भारत 'हर आंगन योग, वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग' जैसे महत्वपूर्ण संकल्प के साथ योग कर रहा है, स्वस्थ शरीर के लिए योग कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारे योग को जो अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिली है वह योग के रूप में हिंदुस्तान की शक्ति और हिंदुस्तान की धरोहर से विश्व को जोड़ रही है। 

आज पूरा विश्व योग दिवस को बेहद उत्साहित होकर मना रहा है। योग ही एक ऐसी क्रिया है जिससे मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ हुआ जा सकता है।



Share To:

Post A Comment: