विश्व योग दिवस पर विशेष: -

नई दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। बुधवार 21 जून 2023। श्वेता सिंह फैशन और मॉडलिंग की दुनिया का एक जाना पहचाना नाम हैं। वे बहुत सारे फैशन शोज की अवार्ड विनर हैं और इन शोज में अक्सर जूरी की भूमिका में नज़र आती हैं। योग के बारे में श्वेता सिंह क्या कहती हैं प्रस्तुत हैं उनके विचार: -

योग संगीत की तरह है:

शरीर की लय, मन की मधुरता और आत्मा के सदभाव मिलकर जीवन को एक सुर में पिरोते हैं।योग सिर्फ एक कसरत नहीं बल्कि जीवन जीने का एक तरीका है।

योग से मन में ध्यान बढ़ता है और ध्यान से हृदय में शांति की उत्पत्ति होती है। योग हमें वो ऊर्जा प्रदान करता है जिससे हम अपने जीवन की सभी समस्याओं से लड़ सकते हैं। जीवन को संतुलित बनाने के लिए योग का अभ्यास बहुत जरूरी है।

योग प्राचीन समय से मनुष्य को प्रकृति द्वारा दिया गया बहुत ही महत्वपूर्ण और अनमोल उपहार है, जो जीवन भर मनुष्य को प्रकृति के साथ जोड़कर रखता है। यह शरीर और मस्तिष्क के बीच सामंजस्य स्थापित करने के लिए, इन दोनों को संयुक्त करने का सबसे अच्छा अभ्यास है। यह एक व्यक्ति को सभी आयामों पर जैसे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और बौद्धिक स्तर पर नियंत्रण के द्वारा उच्च स्तर की संवेदनशीलता प्रदान करता है।

योग हमारे शरीर में शांति बढ़ाने और हमें सभी तनाव तथा समस्याओं से मुक्ति दिलाने का कार्य करता है। हम सभी के जीवन में योग काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शरीर तथा मस्तिष्क के संबंधों में सन्तुलन बनाने में हमारी काफी सहायता करता है। यह एक प्रकार का व्यायाम है। इसके नियमित अभ्यास के द्वारा हम शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ रह सकते हैं। यह स्वस्थ जीवन शैली तथा बेहतर जीवन जीने में हमारी काफी सहायता करता है। 

योग वह क्रिया है, जिसके अन्तर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को सन्तुलित करने का कार्य किया जाता है। पहले समय में योग का अभ्यास ध्यान की क्रिया के साथ किया जाता था। योग सांस लेने के अभ्यास और शारीरिक क्रियाओं का जोड़ है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है और आपको आराम से रहने में मदद करता है। योग आसन शक्ति, शरीर में लचीलेपन और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए जाना जाता है। ये सब योग के लाभ हैं। एक स्वस्थ व्यक्ति अपने जीवन में बहुत लाभ कमा सकता है और स्वस्थ्यपूर्ण जीवन जीने के लिए नियमित योग बहुत ही आवश्यक है। 

आज के आधुनिक जीवन में तनाव काफी बढ़ चुका है और आस-पास का पर्यावरण भी स्वच्छ नहीं है। बड़े शहरों में रहने वाले लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बेहतर स्वास्थ्य का मतलब होता है बेहतर जीवन। आप 40-50 मिनट का योग करके अपने जीवन को काफी बेहतर बना सकते हैं। क्योंकि रोज प्रातः उठकर योगाभ्यास करने से कई तरह की बीमारियों से बचा जा सकता है।

आशावादी दृष्टिकोण और सकारात्मक दृष्टिकोण मन में अच्छाई की भावना लाता है। अच्छाई की भावना मनुष्य में सहायता की प्रकृति का निर्माण करती है और इस प्रकार, सामाजिक भलाई को बढ़ावा देती है। 

एकाग्रता के स्तर में सुधार, ध्यान में मदद करता है और मस्तिष्क को आन्तरिक शान्ति प्रदान करता है। योग प्रयोग किया गया दर्शन है, जो नियमित अभ्यास के माध्यम से स्व-अनुशासन और आत्म जागरूकता को विकसित करता है।

एक बार जब कोई व्यक्ति नियमित आधार पर योग करना शुरू करता है, तो वो जल्द ही इसका प्रभाव महसूस करना शुरू कर देता है। यह जोड़ों में दर्द को हटाने में भी मदद करता है। ये लोगों को प्राकृतिक तरीकों से भी रोगों से मुक्ति दिलाता है जिससे मनुष्य अपने शरीर में काफी लचीलापन तथा फुर्ती महसूस करता है।

मन और आत्मा को और खूबसूरत सिर्फ योग से बनाया जा सकता है। योग से आपकी सुंदरता, ताकत और ऊर्जा शक्ति बढ़ती है।

Share To:

Post A Comment: