ये साधारण से दिखने वाले मासूम जानवर की जोनी में जरूर जन्मे हैं, परंतु इंसानों से ज्यादा वफ़ादार और SIX SENSE के मालिक हैं। इनकी जितनी मिसाले दी जाये कम हैं।जितनी गंदगी (नेचर कॉल) ये शायद महीने भर में भी ना करते हों, उतनी तो हम इंसान रोज ही करते हैं। हम सभी इधर उधर कूड़ा कबाड़ा और खा कर झूटे पत्तल या खाली पन्नी रैपर और प्लास्टिक की बोतलें आदि ना जाने क्या क्या कहीं भी फेंक देते हैं। अपने आसपास अगर हम देखें तो जान जायेंगे की हम इंसान कितने लापरवाह और ग़ैर जिम्मेदार हैं।
हालांकि इन्हें बस थोड़ा सीखने समझाने और समझने की जरूरत है और समय समय पर दी जाने वाली वैक्सीनेशन की। जैसा की इंसान के लिए भी होता है अन्यथा इंसान भी बिगड़ जाएं। बहुत सारी एनजीओ हैं जो इस काम के लिए पैसा pvt और govt से भी लेती हैं पर सही रूप से इन पर खर्च नहीं करती। सरकारी संस्था भी हैं जो इस काम को करती हैं लेकिन जानकारी के अभाव में हम लोग इसका पूर्ण फायदा नहीं ले पाते और फिर भ्रष्टाचार तो सर्व ज्ञापित है ही।
खैर, सबका अपना अपना नजरिया है पर हमें याद रखना है की इस सृष्टि के नियम अनुसार हम सब को भी एक एक बार हर जोनी में जन्म लेना है। अपने काल चक्र के लिए और अपने कल के लिए, अगर हो सके तो आज जरूर कुछ अच्छा करें और इन मासूम लेकिन वफ़ादारों से थोड़ा सा स्नेह जरूर करें।
लेखक: -
दीपक मेहरा (वरिष्ठ भाजपा नेता)
Post A Comment: