साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 13 जून को साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने रॉयल बैंक्वेट वसुंधरा में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियां विस्तार से बताईं। 

इस दौरन विधायक सुनील शर्मा ने कहा क‍ि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में न सिर्फ विदेशों में भारत का सम्मान बढ़ा है, बल्कि देश के भीतर भी गरीब, वंचित, किसान, महिला समेत सभी वर्गों का समुचित विकास हुआ है। 

देखें वीडियो: -

विधायक सुनील शर्मा ने मोदी सरकार और उसके पहले की सरकारों के नजरिये में मूलभूत अंतर बताते हुए कहा कि पहले समस्याओं के समाधान के लिए टुकड़ों में कदम उठाए जाते थे। लेकिन मोदी सरकार ने देश में पहली बार सभी समस्याओं के संपूर्ण समाधान की योजनाएं बनाई और उन्हें सफलतापूर्वक लागू करने का काम किया। सरकार के प्रयासों से देश भर में शौचालय, पक्का मकान, बिजली कनेक्शन, गैस सिलेंडर, नल से जल जैसी योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन इसका प्रमाण है। 

उन्होंने कहा 2014 की तुलना में 2023 में सभी फसलों के समर्थन मूल्य में लगभग दोगुना वृ्द्धि‍ की गई है। जबकि लागत मूल्य के रूप में खाद की कीमत स्थिर है।

विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि भारत सर्वाधिक तेज गति से विकास करने वाला देश है। आज दुनिया में सबसे ज़्यादा इंटरनेट उपयोग करने वाला देश भारत है तो साथ ही ऑन लाइन सबसे ज़्यादा ट्रांजेक्शन करने वाला देश भारत ही है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने सभी उपस्थित पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: