ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 29 मई। आजकल ग्रीष्मकालीन छुट्टियों का उपयोग बच्चों को पाठ्यक्रम के बाहर जाकर अन्य स्किल सिखाने के लिए किये जाने का ट्रेंड शुरू हो गया है। जिस कारण से समर कैंप का चलन काफी बढ़ गया है।  इंदिरापुरम में सीके मॉर्डन स्कूल में इन दिनों भारत विकास परिषद संकल्प शाखा द्वारा ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सौ से ज्यादा बच्चे भाग ले रहे हैं।

आज इस शिविर में राजकुमार द्वारा रोड सेफ्टी के तौर तरीके बताए गए। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि प्रति वर्ष लगभग दो लाख लोग रोड ऐक्सिडेंट का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बच्चों को बताया की रोड पर चलने के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन न करने के कारण प्रतिदिन दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही हैं और इसमें लोगों की जान चली जाती है। जिस कारण से उनके परिवार और उनके बच्चों को जीवन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसलिए सड़क पर चलते हुए हमें हमेशा सुरक्षा नियमों का पालन करना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि हमें सुरक्षा नियमों की भली-भांति जानकारी हो।

डॉ सुमन शर्मा ने बच्चों को आत्मविश्वास जगाने और इच्छा शक्ति को दृढ़ बनाने के टिप्स दिए। उन्होंने बच्चों को बताया कि आत्मविश्वास और दृढ़ इच्छा शक्ति से बच्चे अपनी पढ़ाई के साथ साथ सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों में अव्वल आ सकते हैं। 

आज समर कैंप में बच्चों को नृत्य भी सिखाया गया। देश के उभरते डांसर विष्णु यादव ने बच्चों को मनोरंजन और स्वास्थ्य में डांस के योगदान के बारे में बताया और कुछ डांसिंग टिप्स दिए। डांस बच्चों को ज़्यादा पसंद होता है। इसलिए उन्होंने इस सत्र को बहुत एन्जॉय किया। 

देखें वीडियो: -

सीके मॉर्डन स्कूल की प्रधानाचार्या रूबी त्यागी ने व्यक्तित्व विकास में लाइफ स्किल के महत्व को बताया और बच्चों को प्रेरित करते हुए अध्ययन के साथ साथ विविध गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी लेने के लिए कहा। 

अंत में सीके मॉर्डन स्कूल के संचालक सुमित त्यागी ने सभी मेंटर्स का धन्यवाद किया।

Share To:

Post A Comment: