नई दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। बृहस्पतिवार 6 अप्रैल 2023 को गाजियाबाद के सांसद एवं केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं नागर विमानन राज्यमंत्री जनरल डॉ. वी.के. सिंह ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ नई दिल्ली स्थित मोती लाल नेहरू पैलेस में अक्षरधाम से EPE जंक्शन NH-709B का निरीक्षण किया। 

देश के आधुनिक नेशनल हाईवे में एक यह हाईवे दिल्ली-उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड को कनेक्ट करेगा। दिल्ली से सहारनपुर होते हुए देहरादून जाने वाला यह हाईवे बनकर तैयार होने के बाद न केवल दिल्‍ली से देहरादून जाने वालों का सफर आसान होगा, बल्कि दिल्ली एनसीआर के लोगों का आवागमन भी सुविधाजनक हो जाएगा। 

अक्षरधाम से लेकर दिल्‍ली बॉर्डर और बॉर्डर से लोनी बड़ौत का सफर कुछ ही मिनट का रह जाएगा। दिल्‍ली-देहरादून हाईवे कुल 210 किमी लंबा है। सहारनपुर से देहरादून तक हाईवे बन चुका है। दिल्‍ली से सहारनपुर तक हाईवे का काम चल रहा है। 

दिल्‍ली से NH- 9 से सहारनपुर हाईवे NH-709B का काम चार हिस्‍सों में किया जा रहा है। इसकी  कुल लंबाई 155 किलोमीटर है। इसमें बागपत से सहारनपुर तक का निर्माण कार्य दो हिस्‍सों में और अक्षरधाम से ईपीई जंक्‍शन (खेकड़ा) तक का कार्य दो हिस्‍सों में हो रहा है। 

देखें वीडियो: -

इस निरीक्षण बैठक में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद,  लोकसभा सांसद मनोज तिवारी, लोकसभा सांसद सत्यपाल सिंह एवं सड़क परिवहन मंत्रालय और NHAI के अधिकारियों की उपस्थिति रही।

Share To:

Post A Comment: