ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। हनुमान जन्मोत्सव पर त्रिवेणी धाम मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा शालीमार गार्डन एक्सटेंशन दो से प्रारंभ हुई जो गॉड प्लाजा, शिव चौक बिजली घर, ग्रीन हाईवे रोड, राम वाटिका, एकता पार्क बी ब्लॉक मार्केट होते हुए वापस त्रिवेणी धाम मंदिर पर समाप्त हुई। 

इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष सम्मिलित रहे। इस शोभायात्रा में अनेकों डीजे, राजस्थानी ढोल, नगाड़े तथा आधा दर्जन झांकियां थी। 

शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में भगवा झंडा लिए युवक और युवतियां चल रही थीं। इस शोभायात्रा का स्थानीय निवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। 

यह शोभायात्रा भाजपा के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा तथा महामंत्री पप्पू पहलवान के नेतृत्व में निकाली गई। प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात था। 

इस अवसर पर एक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा का राम भक्तों को पूरे साल इंतजार रहता है। 

देखें वीडियो: -

इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से संदीप पाल, सनी शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप पंडित, श्याम शर्मा, सुनील त्यागी, मनोज राघव, हरीश गर्ग, सोनू राजपूत, विरेंद्र रावत, डीएन कौल, अशोक भाटी, सुखविंदर सिंह विरदी, सुरेश तिवारी, अशोक पाल, प्रतीक माथुर, गोपाल अग्रवाल, केशव सक्सेना, सुबोध बढ़ाना, राजीव गुप्ता, आशीष बंसल, आरडी शर्मा, निशा चौहान, ममता, अनीता राणा, सीमा सिंह, सुनीता चौहान, राज जैन, सुमन सती, मुनेश कसाना सहित हजारों लोग शामिल रहे।

Share To:

Post A Comment: