ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। समाधान शक्ति समाजिक संस्था के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, चीफ वार्डेन ललित जायसवाल के नेतृत्व में उल्लास भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन शालीमार गार्डन बी ब्लॉक चंद्रशेखर पार्क में हुआ। जिसमें लोकप्रिय हास्य कलाकार लाफ्टर चैंपियन प्रताप फौजदार,  डॉक्टर विष्णु सक्सेना, प्रवीण शुक्ल, आशीष अनल, कीर्ति काले, डॉ अर्जुन सिसोदिया, कुशल कुशवाहा, पीके आजाद ने अपनी कविताओं से दर्शकों का मन मोह लिया। 

मंच का संचालन प्रवीन शुक्ल द्वारा किया गया। शब्दों को अपने अंदाज में पिरो कर हास्य करने वाले लोकप्रिय हास्य कलाकार प्रताप फौजदार ने सबको हंसा हंसा कर लोटपोट कर दिया। 

मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप का स्वागत महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, ललित जैसवाल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में मेयर आशा शर्मा, शहर विधायक अतुल गर्ग, यशोदा हॉस्पिटल ओनर पी एन अरोड़ा, बलदेव राज शर्मा, अमर दत्त शर्मा, सुरेश कश्यप को शॉल उढ़ा कर समाधान शक्ति संस्था के सदस्यों ने सम्मानित किया। 

इस अवसर पर समाधान शक्ति सामाजिक संस्था के महानगर अध्यक्ष हरमीत बक्शी, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रेम त्यागी, प्रतीक माथुर, श्याम शर्मा, राहुल शर्मा, संदीप पाल, केके मिश्रा, हरीश गौड़, राजेंद्र कोकरिया, भूषण लाल, आरपी सिंह, आदित्य सिंह, केशव सक्सेना, किरणपाल मावी,  सिंमल शर्मा, रामनिवास बंसल, मनोज शर्मा, अनिल शर्मा, वैभव सक्सेना, योगराज शर्मा, सुनील शर्मा, शत्रुघ्न लाल, गोपाल मित्तल, राकेश तोमर, विनोद चौधरी, प्रिंस भड़ाना, लेखराज, सोनू शर्मा, प्रवीण भाटी, नीलू चौधरी, प्रधान शैलेंद्र सक्सेना, मनोज मिश्रा, दीपक शर्मा, सुमन सती, निशा चौहान, अनीता राणा, मुनेश कसाना, सुनीता चौहान, उषा ध्यानी, पुष्पा बिंजोला आदि सम्मिलित हुए।



Share To:

Post A Comment: