साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। रविवार 12 मार्च को इंदिरापुरम नीतिखंड 3 में डीआरएस पॉलीक्लिनिक में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। जिसमें हेल्थ चेकअप के साथ-साथ डॉक्टरों ने फ्री कंसल्टेशन भी किया।

इस फ्री मेडिकल कैम्प में लगभाग 350 लोगो ने कैंप का लाभ उठाया। वही टेस्ट के बाद संबंधित डॉक्टर से परामर्श भी लिया। 

इस कार्यक्रम में मुख्य तौर पर डॉ दीपक गुप्ता, फिजिशियन, डॉ वाणी पुरी गायनेकोलॉजिस्ट, डॉ श्वेता कंसल डेंटिस्ट, डॉ गुप्ता आर्थो, डॉ गीता गेरा त्वचा विशेषज्ञ ने सेवा दी।

इस हेल्थ कैंप में प्रमुख रूप से मनोज श्रीवास्तव, गंधव त्यागी, मृणांग त्यागी, विवेक त्यागी, रिवाज त्यागी, राज प्रकाश वर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।

मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि डीआरएस पॉलीक्लिनिक पर बहुत ही सीनियर महिलाओं के रोगो की डॉक्टर उपलब्ध है। साथ ही सीनियर फिजीशियन, डेंटिस्ट, आर्थो एवं अन्य डॉक्टर भी उपलब्ध हैं।

हमारा प्रयास है इन डॉक्टरों से इंदिरापुरम के निवासियों को निकट भविष्य में कम फीस में अच्छे इलाज का लाभ मिले।

Share To:

Post A Comment: