साहिबाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 7 मार्च को साहिबाबाद के लोकप्रिय विधायक सुनील शर्मा के राजेन्द्र नगर कार्यालय में उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ होली मनाई गई। 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम में विधायक सुनील शर्मा की जबरदस्त टीआरपी का सैलाब दिखाई दिया।

विधायक सुनील शर्मा ने सभी को चंदन का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में संगीत की भी व्यवस्था की गई थी। सारे समय होली के धमाकेदार गाने वातावरण को होलीमय बना रहे थे।


इस अवसर पर लजीज़ व्यंजनों का इंतज़ाम भी किया गया। लोगों ने आलू, पालक, गोभी की पकौड़ी, चाय, गुझिया, नमकीन, रसगुल्ले का जम कर लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में गुलाल से होली खेली गई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से निवर्तमान पार्षद अभिनव जैन, सुनीता ध्यानी, मनवीर पारचा, कार्यालय प्रभारी हरीशचंद्र शर्मा, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, पूनम बंसल, सलेक त्यागी, धीरज अग्रवाल, अनिल कटारिया, सागर रावत, खिलेन्द्र चौधरी, कविता सिंह, स्वाति चौरसिया, किशोर ठाकुर, कृष्ण त्यागी, निवर्तमान पार्षद मंजुला गुप्ता, अजय गुप्ता, प्रिया राठौर, अपर्णा मिश्रा, बृजेश श्रीवास्तव सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।



Share To:

Post A Comment: