Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। मंगलवार 7 मार्च को ग़ाज़ियाबाद के सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह के राजनगर आवास पर पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ होली का उत्सव मनाया गया। 

इस अवसर पर हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी,  कार्यकर्ता एवं समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक उत्सव में सहभागिता की। इतनी बड़ी संख्या में लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे पूरा ग़ाज़ियाबाद शहर आज उत्सव मनाने उमड़ पड़ा है।

इस अवसर पर जनरल वीके सिंह एवं मृणालिनी सिंह ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। उत्सव में गीत संगीत की व्यवस्था भी की गई। सभी ने होली के संगीत का जमकर आनंद लिया।

इस अवसर पर लजीज़ व्यंजनों का इंतज़ाम भी किया गया। लोगों ने गुझिया, कोल्ड्रिंक, नमकीन, रसगुल्ले का जम कर लुत्फ उठाया।

उत्सव में गुलाल से होली खेली गई। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता मानसिंह गोस्वामी, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री पप्पू पहलवान, मयंक गोयल, निवर्तमान पार्षद अभिनव जैन, सुनीता ध्यानी, मनवीर पारचा, पिंटू तोमर, मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, पूर्व महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मंजू सिंह, धीरज अग्रवाल, अनिल कटारिया, सागर रावत, खिलेन्द्र चौधरी, कृष्ण त्यागी, कविता सिंह, स्वाति चौरसिया, बृजेश श्रीवास्तव, महानगर उपाध्यक्ष कुलदीप त्यागी, महानगर महामंत्री महिला मोर्चा रेनू चंदेला, किसान मोर्चा मंडल महामंत्री करण सिंह, मंडल संयोजक सौरव चतुर्वेदी, प्राची शर्मा, मोनिका अग्रवाल, पूजा शर्मा, शिवम कोहली सहित हज़ारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।



Share To:

Post A Comment: