साहिबाबाद। "प्रयास एक आशा" सामाजिक संस्था द्वारा मकरसंक्रांति के अवसर पर झुग्गी, बस्तियों में कैप लगाकर संस्थापिका जयश्री सिन्हा ने जरूरत मंद लोगों को पुरुषों एवम महिलाओं को जैकेट, स्वेटर, गर्म कपड़े और पौष्टिक आहार खिचड़ी, केला, रेवड़ी वितरित किया।

इस वितरण में सुशील कुमार सिन्हा, ज्योत्सना शर्मा, रश्मि सिंह, सुषमा नारायण, दिव्या, प्रियंका आदि सहयोगी रहे।

समाज सेविका जयश्री सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को वो निरन्तर मदद और सेवा करती रहेंगी। अब तक वो गाजियाबाद, दिल्ली, ग्रेटर नोएडा में झुग्गी बस्तियों में जाकर हजार से भी ज्यादा कैम्प लगा चुकी हैं। पर्यावरण संरक्षण पर पिछले आठ वर्षों से कार्य कर रही हैं,50 से ज्यादा बच्चों को नियमित रूप से चार साल से शाम को पढ़ाती हैं। समाज के गणमान्य व्यक्ति उनके कार्यो की बहुत सराहना करते हैं।

Share To:

Post A Comment: