साहिबाबाद। बुधवार को भाजपा इंदिरापुरम मंडल ने इंदिरापुरम में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के दिशा निर्देश में एवं मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में शानदार तिरंगा बाइक रैली निकाली। साईं चौक इंदिरापुरम से प्रारंभ हुई ये तिरंगा बाइक रैली शनि चौक, शुक्र चौक, मंगल चौक, वैभव खंड आदि स्थानों से होते हुए अंत में कनावनी से होकर रामलीला मैदान ग़ाज़ियाबाद पहुँची और महानगर तिरंगा यात्रा में शामिल हो गई। 

इस तिरंगा बाइक रैली में भाजपा इंदिरापुरम के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

इस रैली का इंदिरापुरम के कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जिसमें अभय खंड में पार्षद मीना भंडारी, मंगल चौक पर सलेक त्यागी एवं वैभव खंड वार्ड 99 में पार्षद अभिनव जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का भव्य स्वागत किया। 

इस तिरंगा बाइक रैली में सैकड़ों लोग बाइक पर सवार थे। सभी ने तिरंगा हाथ में पकड़ रखा था और एक उत्साह का वातावरण दिखाई दे रहा था। देश प्रेम से लोग ओतप्रोत थे। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, महामंत्री उमाशंकर तोमर, मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव,  पार्षद मंजुला गुप्ता, रावत, संजीव शर्मा, मनीष चौधरी, अनिल कटारिया, अनिल मेंदीरत्ता, मनोज डागा, बिमला रावत, आकाश वर्मा, प्रमोद तिवारी, कृष्णा त्यागी, हरीश कराकोटी, सौरभ त्यागी, दिनेश सिंह, दिव्यांश भटनागर, दिनेश माथुर, अनिल होल्कर, ऋतु जैन एवं प्रीति जैन आदि उपस्थित रहे।

देखें वीडियो:



Share To:

Post A Comment: