साहिबाबाद। इंदिरापुरम के नीतिखंड एक में रहने वाली शुभांगी ने रविवार को अपना जन्मदिन अलग अंदाज़ में मनाया। आज के समय जब अधिकांश लोग अपना जन्मदिन होटल या मॉल में मनाना पसंद करते हैं। वहीं शुभांगी ने अपने जन्मदिन पर इंदिरापुरम में घूम घूम कर स्ट्रे डॉग्स को डॉग बिस्किट और स्टिक खिलाई। 

मास कम्युनिकेशन में डिग्री की पढ़ाई पूरी करने वाली शुभांगी एनिमल एक्टिविस्ट हैं। वो लघु फिल्में बनाती हैं और अपना यूट्यूब चैनल चलाती हैं।

संवाददाता से बातचीत में शुभांगी ने बताया कि स्ट्रे डॉग्स अपना पूरा जीवन खौफ में जीते हैं। कब कौन सा इंसान उनको पत्थर मार दे, लात मार दे, गाड़ी कुचल दे कुछ पता नहीं। बारिश धूप से बचने के लिए ये हर वक्त प्रयास करते रहते हैं। इनको जीवित रहने के लिए खाना ढूंढने की चुनौती रोज होती है। कुल मिलाकर स्ट्रे डॉग्स जीवित रहने के लिए हर वक्त संघर्ष करते हैं। पर इनकी मदद कोई नहीं करता। मैंने अपने जन्मदिन पर स्ट्रे डॉग्स को बिस्किट स्टिक खिलाकर उनको खुशी और प्यार के कुछ पल देने का प्रयास किया है।

लगभग दो वर्ष पूर्व शुभांगी स्ट्रे डॉग्स के जीवन पर एक लघु फ़िल्म भी बना चुकी हैं जिसमें डॉग का रोल उन्होंने खुद किया है। इस फ़िल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया था।

भविष्य में शुभांगी स्ट्रे डॉग्स का जीवन बेहतर बनाने के लिए कार्य करना चाहती हैं।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: