नई दिल्ली: पुनीत माथुर। बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार ने आज अपनी माँ को याद करते हुए एक भावुक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा,"यूँही…आज माँ बहुत याद आ रही है… 💔 "

इस ट्वीट में उन्होंने टूटा हुआ दिल की इमोजी भी लगाई है। ट्वीट के साथ उन्होंने एक विडीयो भी शेयर किया है। इस विडीओ में वो शेव बढ़ाए हुए हैंं, सफ़ेद बालों से उनकी बढ़ती उम्र साफ नज़र आ रही है।

विडीयो के पार्श्व में माँ दुर्गा के श्लोक की पंक्ति... "नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः" सुनाई दे रही है।



बता दें कि अक्षय कुमार की माताजी स्व. अरुणा भाटिया का सितंबर में बीमारी के चलते निधन हो गया था। मां की तबीयत खराब होने की खबर मिलते ही अक्षय कुमार लंदन से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग बीच में ही छोड़ मुंबई लौट आए थे। उन्होंने सभी से मां के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करने की गुजारिश की थी। 

इस वक्त अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर हैं। उनकी एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। 

अक्षय कुमार के पास फिलहाल 8 फिल्में हैं, जिनमें 7 मूवी और एक वेब सीरिज है। वो अतरंगी रे, पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, राम सेतु, OMG-ओह माई गॉड 2 और वेब सीरीज द एंड में नजर आएंगे।

आजकल उनकी फिल्म सूर्यवंशी ने सिनेमा घरों में धमाल माचाया हुआ है और सौ करोड़ से ज़्यादा की कमाई कर चुकी है।


देखें वीडियो....




Share To:

Post A Comment: