नई दिल्ली: पुनीत माथुर। इंदौर में एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है जहाँ 'पति-पत्नी और वो' का मामला सामने आया है। पत्नी को 'वो' का पता चला तो सास और तीन महिलाओं के साथ पति की 'वो' के घर पहुंच गई। सभी ने मिलकर ताबड़तोड़ पिटाई कर दी। 

पिटाई से आहत 'वो' ने गुरुवार रात को फांसी लगा ली। घटना के बाद से युवक, उसकी पत्नी और सास फरार हो गये हैं। शुक्रवार सुबह युवती के शव काे पोस्ट मॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

पलासिया थाना अन्तर्गत मूसाखेड़ी की रहने वाली काजल (22) पुत्री गिरधारी हिरवे हाउस कीपर थी। उसकी पहचान तीन-चार माह पहले पलासिया के रहने वाले सोनू से हुई। सोनू पेशे से ड्राइवर है। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे, दोनों आए दिन मिलते रहते थे। बुधवार को इसकी जानकारी सोनू की पत्नी को लगी तो वह 3 महिलाओं को लेकर काजल के घर पहुंच गई।

यहां काजल और उसकी मां से विवाद करते हुए मारपीट कर दी। इससे दुखी होकर काजल ने गुरुवार शाम घर में फांसी लगा ली। काजल की मां उसे आसपास  के लोगों की मदद से अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

इस मामले में काजल के भाई विक्की ने बताया कि काजल के साथ काम करने वाले सोनू से उसकी दोस्ती थी। सोनू ने खुद को कुंवारा बताया था। बुधवार को मारपीट होने से वह दुखी थी। इसी कारण उसने फांसी लगा ली।

(विज्ञापन)


Share To:

Post A Comment: