साहिबाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सोमवार को स्वर्ण जयंती पार्क इंदिरापुरम में भाजपा इंदिरापुरम मंडल द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग़ाज़ियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री जनरल वी के सिंह रहे।
बड़ी संख्या में इंदिरापुरम के निवासी इस योग कार्यक्रम में शामिल हुए।
जनरल वी के सिंह ने कहा कि नियमित योग हमें शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखता है। हम सब नियमित योग को अपने जीवन में अवश्य शामिल करें।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला के साथ प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी विजय मोहन, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान, उमाशंकर तोमर, हरमीत बक्शी और अन्य भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल रहे। अंत में कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कार्यक्रम के संयोजक खिलेंद्र चौधरी, सहसंयोजक अनिल कटारिया एवं कृष्ण त्यागी को धन्यवाद भी दिया।
Share To:

Post A Comment: