नई दिल्लीः पुनीत माथुर। फिल्म व टीवी की मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने मीडिया को अपनी निजी ज़िंदगी से जुड़ी एक बड़ी बात बताई हैकि वह पिछले साल कोविड -19 लॉकडाउन के दौरान पहली बार अपने पति विवेक मेहरा के साथ 'पति-पत्नी' के रूप में रहीं। दंपति मुक्तेश्वर में अपने हॉलिडे होम में रुके थे।

'फिल्म कंपेनियन' को दिए एक साक्षात्कार में नीना ने कहा कि वह पिछले साल लॉकडाउन के दौरान छह महीने तक विवेक के साथ मुक्तेश्वर में रहीं। उन्होंने बताया कि पति विवेक दिल्ली में रहते हैं और वो मुंबई में। ऐसे में पिछले साल वो दोनों लॉकडाउन के दौरान पहली बार मुक्तेश्वर में  पति-पत्नी के रूप में रहे। और पहली बार ही उन्हें एक दूसरे को जानने का मौक़ा मिला। 

नीना ने बताया कि विवेक पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक हैं और  हमेशा काम के सिलसिले में व्यस्त रहते हैं। 

अभिनेत्री ने बताया कि मुक्तेश्वर में उन्हें अपना खुद का जीवन अपने लिए जीने का बहुत बड़ा सबक सीखने को मिला।

Share To:

Post A Comment: