नई दिल्लीः पुनीत माथुर । आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक बैठक दल की बैठक में  उत्तराखंड के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर नेता के नाम का चयन हुआ है। कुछ ही देर में राज्य भवन पार्टी के 10 नेताओं का दल मिलने जायेगा। आज चार बजे शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित होगा। इस मौके पर तीरथ ने कहा कि विश्वास पर खरा उतरूंगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रखा तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव

बुधवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक दल की बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर पौड़ी गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सर्वसम्मति से मान लिया गया। इस मौके पर केंद्रीय पर्येवक्षक रमन सिंह ने कहा कि देवतुल्य राज्य के विधायक और पार्टी कार्यकर्ता के अनुशासित कार्यकर्ता प्रेरणादायी है।

तीरथ सिंह रावत ने कहा कि इसकी तो कभी कल्पना भी नहीं की थी । एक के बाद बड़ी जिम्मेदारी मिलती रही। आम कार्यकर्ता हूं। आरएसएस से जुड़ा रहा।

मजेदार बात यह है कि निवर्तमान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के इस्तीफे के बाद से जहां नैनीताल सांसद अजय भट्ट, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड के राज्यमंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत, और पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का नाम चर्चाओं में बना रहा। 

कहीं-कहीं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का नाम भी तैरता रहा लेकिन आशीर्वाद तीरथ सिंह रावत को मिल गया। बीजेपी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में तीरथ सिंह रावत को जाना जाता है पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

कौन हैं तीरथ सिंह रावत

तीरथ सिंह रावत, फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। वह चौबट्टाखाल से भूतपूर्व विधायक (2012-2017) हैं। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के उम्मीदवार के अतिरिक्त 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी भी बनाया गया था। 

तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखण्ड के प्रथम शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। इसके बाद प्रदेश चुनाव अधिकारी और प्रदेश सदस्यता प्रमुख रहे। 

2013 उत्तराखण्ड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधान सभा से विधायक निर्वाचित हुए और वर्ष 2013 में उत्तराखण्ड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने।

Share To:

Post A Comment: