नई दिल्ली : पुनीत माथुर। केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन के बाद खाली हुए खाद्य आपूर्ति मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को दिया गया है। आपको बता दें कि 74 वर्षीय रामविलास पासवान ने कल दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस ली। उनके बेटे और लोजपा के अध्यक्ष चिराग पासवान ने ट्वीट कर अपने पिता के निधन की जानकारी दी थी।

रामविलास पासवान के निधन पर राष्ट्रपति रानमाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने शोक जताया।

आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से राम विलास पासवान दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती थे। अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का ऑपरेशन भी हुआ था। राम विलास पासवान पांच दशक से अधिक समय से सक्रिय राजनीति में थे और देश के जाने-माने दलित नेताओं में से एक थे। पासवान उपभोक्ता, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मामलों के मंत्री थे।

Share To:

Post A Comment: