नई दिल्ली : पुनीत माथुर। कंप्यूटर में कट, कॉपी, पेस्ट की कमांड ईजाद करने वाले कंप्यूटर साइंटिस्ट लैरी टेस्लर का निधन हो गया है। वह 74 वर्ष के थे।

टेस्लर ने 1960 के दशक की शुरुआत में सिलिकॉन वैली में काम करना शुरू किया था। यह वो दौर था जब कंप्यूटर ज्यादातर लोगों की पहुंच से कोसों दूर था।

कंप्यूटर पर काम के दौरान कट, कॉपी, पेस्ट की कमांड की क्या अहमियत होती है, यह सभी आप जानते होंगे। इस कमांड के बिना कंप्यूटर पर काम करना मुमकिन नहीं।

टेस्लर की इस खोज ने लोगों के लिए पर्सनल कंप्यूटर इस्तेमाल करना काफी आसान बना दिया। इसके अलावा उन्होंने फाइंड और रिप्लेस जैसी कई कमांड बनाई जिनसे टेक्स्ट लिखने से लेकर सॉफ्टवेयर डेवलप करने जैसे कई काम आसान हो गए।

टेस्लर का जन्म न्यूयॉर्क के ब्रॉन्क्स में वर्ष 1945 में हुआ था। उन्होंने कैलिफोर्निया के स्टैंफर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने यूजर इंटरफेस डिजाइन में एक्सपर्टाइज हासिल की। इस दौरान उन्होंने यूजर के लिए कंप्यूटर को और आसान बनाना सिखाया।

विज्ञापन 
Share To:

Post A Comment: