महापौर, नगर आयुक्त की विभागों पर नज़र, समस्याओं के समाधान के साथ-साथ शिकायतकर्ता से फीडबैक ले रहे हैं अधिकारी
ग़ाज़ियाबाद। गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर की समस्याओं के समाधान पर तेजी से कार्य कराया जाता है। जिसमें प्रतिदिन सभी विभाग जलकल, उद्यान, निर्माण, स्वास्थ्य, प्रकाश, टैक्स, संपत्ति व अन्य जन समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रहे हैं जिसकी मॉनिटरिंग विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के 17 नगर निकायों में फिर से गाजियाबाद नगर निगम एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली में नंबर वन रहा है जो की सराहनीय है, महापौर द्वारा निगम अधिकारियों कर्मचारियों और टीम को शुभकामनाएं दी गई।
नगर आयुक्त ने बताया कि शिकायतकर्ता जनसुनवाई के अलावा 311 एप्लीकेशन, कॉल सेंटर, ई मेल, सोशल मीडिया, अखबार, पत्राचार, वाट्सअप तथा IGRS के माध्यम से अपना संदर्भ संबंधित विभाग को प्रेषित करते हैं। जिसका शत प्रतिशत समाधान प्रतिदिन हो इसके लिए विभागों और टीम के द्वारा कार्यवाही की जाती है।
शहर को त्वरित समाधान देने के लिए अलग से क्विक रिस्पांस टीम भी नगर निगम द्वारा बनाई गई है, जिसके द्वारा बेहतर कार्यवाही करते हुए शहर वासियों को राहत दी जा रही है। आधुनिक युग में हाईटेक पद्धति के माध्यम से समस्याओं का समाधान सरल हो रहा है। विभागीय अधिकारियों के साथ-साथ अपर नगर आयुक्त भी समस्याओं के समाधान की प्रॉपर मॉनिटरिंग कर रहे हैं तथा शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जा रहा है।
आइजीआरएस जिसका सीधा संज्ञान शासन के स्तर से लिया जाता है जिसमें गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश में फिर से नंबर वन आया है और लगातार टॉप 5 में बना हुआ है। सितंबर माह में इस के माध्यम से लगभग 3000 शिकायत प्राप्त हुई जिसमें से 2534 शिकायतों पर शासन द्वारा भी शिकायतकर्ताओं से सीधा फीडबैक लिया गया। गाजियाबाद नगर निगम नंबर वन बना, अन्य माध्यमों से भी प्राप्त होने वाले संदर्भों पर गाजियाबाद नगर निगम के सभी विभाग त्वरित कार्यवाही कर रहे हैं। नगर आयुक्त द्वारा सभी विभागों के अधिकारियों को इसी क्रम में बेहतर व्यवस्था बनाते हुए जन समस्याओं के समाधान पर अलर्ट रहने की निर्देश दिए।
महापौर ने निगम अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए जन समस्याओं के समाधान में नंबर वन आने पर शुभकामनाएं दीं। शहर की समस्याओं का समाधान नगर निगम की प्राथमिकता है। पार्षदों का भी विशेष सहयोग जन समस्याओं के समाधान में रहता है। प्रतिदिन प्राप्त होने वाली समस्याओं का समाधान तय दिवस में ही हो सुनिश्चित करने के लिए निगम की टीम बनी हुई है।
जन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर भी टीम बनी हुई है। जून में भी गाजियाबाद नगर निगम आईजीआरएस में प्रथम रहा, जुलाई में तीसरे नंबर पर, अगस्त में पांचवें नंबर पर तथा फिर से सितंबर में गाजियाबाद नगर निगम उत्तर प्रदेश में नंबर वन आया है जो की जनप्रतिनिधियों तथा निगम अधिकारियों की मेहनत का असर है। इसी क्रम को बनाए रखने हेतु महापौर द्वारा निगम के सभी विभागों को कहा गया है।
महापौर तथा नगर आयुक्त के कुशल नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम जन समस्याओं के समाधान पर बेहतर कार्य कर रहा है। न केवल शहर की विकास कार्य रफ्तार पकड़ रहे हैं, बल्कि शिकायतों के निस्तारण पर भी विशेष कार्रवाई की जा रही है।






Post A Comment: