ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 30 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-01 के नेतृत्व में क्षेत्रान्तर्गत स्थित खसरा संख्या-87-88, गुलधर रैपिड रेल पिलर नं0-648 के सामने निर्माणकर्ता महेश गुप्ता द्वारा अनधिकृत रूप से निर्मित वेयर हाउस/गोदाम के निर्माण, हिमांशु त्यागी, अजीत त्यागी द्वारा ग्राम नूरनगर, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर किए गए अवैध निर्माण एवं निर्माणकर्ता अमित त्यागी द्वारा खसरा सं0-870, ग्राम नूरनगर, सिहानी, राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद पर किए गए अवैध निर्माण के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गयी।
ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय स्थानीय निर्माणकर्ता/स्थानीय निवासियों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रखी गयी।
स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-01 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्रवाई किये जाने का अभियान जारी रहेगा।





Post A Comment: