ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 29 सितंबर को प्रभारी प्रवर्तन जोन-02 के नेतृत्व में राजकुमार, दुुष्यन्त, प्रमोद आदि द्वारा खसरा सं0-563, नवीपुर बम्बा वाली रोड़, ग्राम-सैतली मुरादनगर गाजियाबाद पर प्रश्नगत् निर्माण लगभग 18000 वर्ग0 मी0 भूमि पर चिनाई, सड़क बनाकर अवैध प्लाटिंग की गयी है। विकास चौधरी/काजू चौधरी, द्वारा शोभापुर, साई एन्क्लेव, मुरादनगर गाजियाबाद में प्रश्नगत निर्माण लगभग 1500 वर्ग मी0 क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग की गई है। 

साथ में साई एन्क्लेव कालोनी पूर्व से निर्मित एवं विकसित कालोनी है। प्रमोद त्यागी द्वारा ग्राम-भिक्कनपुर भट्टे के पास खसरा सं0-537 मुरादनगर, गाजियाबाद पर प्रश्नगत निर्माण लगभग 9000 वर्ग मी0 पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। एवं सन्नी त्यागी द्वारा नवीपुर बम्बा वाली रोड़, बी0एल0ए0एम0 पब्लिक स्कूल के बराबर में मुरादनगर गाजियाबाद में प्रश्नगत् निर्माण लगभग 8500 वर्ग मी0 में चिनाई एवं मिट्टी भराव करके सड़के एवं प्लाट बनाये गये हैं। 

इनके द्वारा स्थल पर अवैध प्लाटिंग की गयी है। स्थल पर कोई स्वीकृृति नहीं दिखायी गयी। जिसके विरूद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी है। उपरोक्त अवैध कालोनी में कालोनाईजर द्वारा बनायी गई सडक, बाउन्ड्रीवॉल, साईट ऑफिस, आदि को ध्वस्त कर दिया गया है। 

ध्वस्तीकरण की कार्यवाही के समय स्थानीय निर्माणकर्ताओं/कालोनाईजरों द्वारा काफी विरोध किया गया, परन्तु प्राधिकरण पुलिस बल द्वारा उन्हे नियन्त्रित कर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जारी रखी गयी। 

स्थल पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के समय सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता एवं प्रवर्तन जोन-02 के समस्त स्टाफ, प्राधिकरण पुलिस बल व प्राधिकरण प्रवर्तन दस्ते की उपस्थिति में ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गई। आगामी माह में भी ध्वस्तीकरण/सील की कार्यवाही किये जाने का अभियान जारी रहेगा।



Share To:

Post A Comment: