ग़ाज़ियाबाद। मंगलवार 29 सितंबर को अतुल कुमार सिंह सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन द्वारा पुलिस बल के साथ थाना टीलामोड़ क्षेत्र में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से सायं समय पैदल गश्त की गई। 

गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गों, सुनसान रास्तों, गलियों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण कर प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा स्थिति का आकलन किया गया। 

इस दौरान डार्क स्पॉट्स की पहचान कर उनको चिन्हित किया गया तथा सम्बन्धित को सतर्कता बनाए रखने तथा महिलाओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गये।



Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: