ब्यूरो चीफ दिनेश जमदग्नि:
ग़ाज़ियाबाद। राजनगर, वार्ड 84 स्थित रामलीला ग्राउंड में भगवान श्रीराम की पावन रामलीला एवं नवरात्रि के धार्मिक आयोजन चल रहे हैं। यह ग्राउंड सभी रामभक्तों और श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र है।
संज्ञान में आया है कि ग्राउंड परिसर में कुछ लोगों द्वारा खुलेआम मांस एवं मदिरा का सेवन किया जा रहा है तथा कुछ लोगों द्वारा पूरे नवरात्रि काल में भी इसी प्रकार की गतिविधि जारी रखने की बात कही जा रही है। इस प्रकार की गतिविधियों से श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं और धार्मिक आयोजन की गरिमा प्रभावित हो रही है।
देखें वीडियो: -
इस गंभीर विषय को लेकर वार्ड 84 के निवासी संजीव गुप्ता द्वारा राजनगर रामलीला समिति के अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता को पत्र लिखकर अवगत कराया गया है।
पत्र में विनम्र अनुरोध किया गया है कि: -
1. रामलीला ग्राउंड परिसर में मांस एवं मदिरा के सेवन पर तत्काल एवं पूर्ण रूप से रोक लगाई जाए।
2. नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।
3. ग्राउंड में झूले लगाने वाले, दुकानदारों, कर्मचारियों एवं अन्य सभी संबंधित व्यक्तियों को स्पष्ट चेतावनी दी जाए कि पवित्र परिसर में इस प्रकार की गतिविधि किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।
हम सभी का मानना है कि रामलीला समिति इस विषय पर गंभीरता से ध्यान देते हुए रामलीला ग्राउंड की धार्मिक गरिमा, पवित्रता और श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाएगी।




Post A Comment: