ग़ाज़ियाबाद : संवाददाता अक्षय जॉली। पुलिस आयुक्त ग़ाज़ियाबाद के निर्देशन में गाजियाबाद पुलिस द्वारा अतिक्रमण रोकने के उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में "दो गज पीछे" अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में रविवार 10 मई को जियाउद्दीन अहमद सहायक पुलिस आयुक्त नन्दग्राम द्वारा प्रभारी निरीक्षक सिहानी गेट, निरीक्षक अपराध एवं पुलिस बल के साथ थाना सिहानी गेट क्षेत्रान्तर्गत मालीवाडा चौक एवं अंबेडकर रोड के आसपास के एरिया से अतिक्रमण हटवाया गया।

दुकानदारों तथा अतिक्रमण करने वालों को जागरूक किया गया। उन्हें समझाया गया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और आमजन को असुविधा होती है। अभियान के दौरान दुकानदारों को अपनी दुकानें निर्धारित सीमा के भीतर रखने तथा फुटपाथ या सड़क पर सामान न रखने के निर्देश दिए गए। 

पुलिस ने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का उद्देश्य शहर को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाना है।




Share To:

Post A Comment: