ग़ाज़ियाबाद। सोमवार 27 अप्रैल को विश्व हिंदू महासंघ भारत संगठन की शिप्रा सन सिटी इंदिरापुरम में मातृशक्ति प्रकोष्ठ की तूलिका शर्मा प्रदेश अध्यक्ष, प्रीतिप्रिया प्रदेश महामंत्री, सोनम झा गौतम बुद्धनगर ज़िला अध्यक्ष एवं अनिता गौतम मेरठ मंडल संयोजक के सानिध्य में ज़िला ग़ाज़ियाबाद मातृशक्ति प्रकोष्ठ का गठन हुआ। जिसकी अध्यक्षा पूनम कपूर मनोनीत हुईं। 

कार्यक्रम के आरंभ में सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया गया। सभी ने हिंदू महासंघ भारत पर अपने विचार व्यक्त किये। बेहद उत्साह जनक माहौल में हिंदू संस्कॄति को जनमानस तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर विचार हुआ। ज़िला गाजियाबाद मातृशक्ति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं। 

अध्यक्ष पूनम कपूर, उपाध्यक्ष हेमलता वर्मा और शारदा। महामंत्री की जिम्मेदारी निरुपमा सिंह और विंदा चावरे को सौंपी गयी।अन्य मंत्रियों के नाम इस प्रकार हैं ऊषा यादव, नीति कुलश्रेष्ठ, सारिका दुआ, कुमकुम, जूली रानी, रीटा छाबडा और अपर्णा उर्वशी।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में वार्ड 100 के पार्षद संजय सिंह उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: