ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 2 अप्रैल को थाना इन्दिरापुरम पर वादी भारत पुत्र सतवीर निवासी म0नं0- 399 ए न्याय खण्ड 2 इन्दिरापुरम गाजियाबाद व वादी तारा सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी कनावनी इन्दिरापुरम गाजियाबाद द्वारा तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रमशः दिनांक 02.04.2026 व 23.03.2026 को वादी की मोटर साइकिल चोरी कर लेना। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना इन्दिरापुरम पर धारा 303(2) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये तथा घटना के अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया।
जिसके क्रम में आज दिनांक 03.04.2026 को थाना इन्दिरापुरम पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान 2 अभियुक्त 1. प्रियांशु पुत्र राकेश निवासी कनावनी कालौनी निकट अंकित नागर का मकान थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद स्थाई पता ग्राम मीरपुर थाना मिश्रिख जिला सीतापुर उम्र करीब 21 वर्ष तथा 2. निर्वेश कुमार पुत्र राजाराम निवासी ग्राम कनावनी थाना इन्दिरापुरम गाजियाबाद स्थाई पता गजनेर थाना भुता जनपद बरेली उम्र करीब 18 वर्ष गिरफ्तार किया गया। साथ ही 4 बाल अपचारी को गौर ग्रीन चौराहा की ओर जाने वाली सडक से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया, जिनके कब्जे से 4 मोटर साइकिल व 2 स्कूटी बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण व बाल अपचारी के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण ने पूछताछ के दौरान बताया कि एक स्कूटी एक्टिवा को हम सभी लोगों ने 12-13 दिन पहले दिल्ली से चोरी किया था तथा एक मोटर साईकिल को कनावनी से 9-10 दिन पहले व एक को अभयखण्ड से कल ही हमने चोरी की थी। अन्य स्कूटी व मोटर साईकिलों की चोरी करने की तारीख व चोरी करने की जगह याद नहीं है। कनावनी से चोरी की मोटर साईकिल की नम्बर प्लेट पकडे जाने के डर से हमने बदल दी थी। हम सभी लोग बारी बारी से मोटर साईकिलें चोरी करके बेचने के इरादे से यहां छिपाकर खडी कर देते हैं और मौका मिलने पर हम सभी लोग यह मोटरसाईकिलें बेचकर आपस में पैसा बांटकर खर्च कर लेते हैं। यह मोटर साईकिलें भी हमलोग यहां खडी करने के लिये ला रहे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तगण व बाल अपचारी उपरोक्त के विरुद्ध गाजियाबाद व दिल्ली एनसीआर में चोरी करने व चोरी का माल बरामद होने के सम्बन्ध में 4 अभियोग पंजीकृत हैं। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।




Post A Comment: