ग़ाज़ियाबाद। बृहस्पतिवार 26 मार्च को जिला कारागार गाजियाबाद में उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली द्वारा पारित आदेश के अनुापलन में तथा शासन एव कारागार मुख्यालय के निर्देश पर जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा की पहल से अंशुल चौहान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, गाजियाबाद के साथ कारागार में निरूद्ध दिव्यांग बन्दियों के लिए सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के सम्बन्ध मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा कारागार में निरूद्ध 16 दिव्यांग बन्दियों को सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। अंशुल चौहान द्वारा दिव्यांग बन्दियो को सरकार द्वारा दिये जा रहे उपकरण जैसे कृत्रिम हाथ-पैर, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, ट्राईसाईकिल, कान के उपकरण के साथ साथ दिव्यांग पेशन, दिव्यांग विवाह हेतु दी जा रही आर्थिक मदद तथा उनके यू०डी०आई०डी० कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। उक्त अवसर पर दिव्यांग बन्दियो कों व्हीलचेयर एवं बैसाखी वितरित की गई।

उक्त अवसर पर जेलर के०के० दीक्षित, चिक्तिसा अधिकारी एम० के० तोमर, डिप्टी जेलर अरविन्द कुमार, बी०एन० पाण्डेय, व फॉर्ममेसिस्ट राजेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।




Share To:
Next
This is the most recent post.
Previous
Older Post

Post A Comment: