ब्यूरो चीफ मनोज कुमार:
नई दिल्ली। पश्चिमी ज्योति नगर मे श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा स्थल प्रेम कुंज ज्योति नगर में यह कार्यक्रम 26 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा। कथा प्रवर्चन दयालु जी महाराज द्वारा किए जाएंगे। श्री भागवत कथा के पहले दिन श्री शुकदेव जन्म के बारे मे बताया जाएगा कि महर्षि वेदव्यास और उनकी पत्नी आरुणी (वाटिका) के पुत्र थे और 12 वर्ष तक माता के गर्भ में रहे। माना जाता है कि उन्होंने माया के प्रभाव से बचने के लिए भगवान श्री कृष्ण से वरदान प्राप्त करने के बाद ही जन्म लिया और जन्म लेते ही संन्यास ले लिया।
कथा सुनने के लिए सैकड़ो की संख्या मे श्रद्धालु उपस्थित थे जिन्होंने कथा के अमृत शब्दों का आंनद उठाया। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन मित्तल परिवार, मनीष मित्तल और स्वाति मित्तल द्वारा कराया गया।
इस मौके पर मनीष मित्तल ने बताया कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रम हमे सदमार्ग पर चलने ओर नेक कार्य करने की सीख देते हैं। ऐसे धार्मिक कार्यक्रम होने काफी आवश्यक हैं। इनके जरिये नई पीढ़ी को हमारी धार्मिक विरासत को जानने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम से पहले कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाओं द्वारा कलश लेकर लगभग 2 किलोमीटर की यात्रा पूर्ण कर समापन किया गया। उसके बाद भागवत कथा शुरू की गई।
कार्यक्रम में कुसुम लता,दिनेश मित्तल,रजनी, विपिन मित्तल,रश्मि, सतीश मित्तल, मिथलेश,दीपक मित्तल,नीतू, अरविंद मित्तल, कास्वी मित्तल,कुशाग्र,लक्ष मित्तल एवं समस्त परिवार सहित सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित रहे।





Post A Comment: