ब्यूरो चीफ मनोज कुमार, दिल्ली:
राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडरों की बढ़ती किल्लत और बाजार में कथित तौर पर हो रही कालाबाजारी को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज उत्तर पूर्वी दिल्ली गौतमपुरी वार्ड, सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेतृत्व में एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने एक शोभायात्रा निकाली और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोप लगाया कि बाजार में गैस सिलेंडरों की कृत्रिम कमी पैदा की जा रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि गैस सिलेंडरों की सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।
शोभायात्रा के दौरान लोगों ने सरकार से इस मुद्दे पर तुरंत हस्तक्षेप करने और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई।




Post A Comment: