![]() |
| मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छू कर आशीर्वाद लेता एक प्रवासी बच्चा |
पुनीत माथुर। आज जापान दौरे के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो से यामानाशी जाते हुए रास्ते में भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात की।
इस दौरान एक छोटे से भारतीय मूल के बच्चे ने मुख्यमंत्री का अभिवादन "नमस्ते" के साथ किया और फिर उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
इस बच्चे ने शिव मंत्र (कर्पूरगौरं करुणावतारं) का पाठ करना शुरू किया, जब बच्चा मंत्र पढ़ते हुए कहीं थोड़ा अटका, तो मुख्यमंत्री ने ख़ुद मंत्र को पूरा करने में उसकी मदद की और उसके साथ मंत्र का उच्चारण किया।
मुख्यमंत्री ने बच्चे को चॉकलेट गिफ्ट की और उसकी सराहना की कि वह विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जुड़ा हुआ है।
देखें वीडियो....
यदि ये न्यूज़ पसंद आई हो तो कृपया इसको शेयर करें 🙏


Post A Comment: