पुनीत माथुर। कल प्रधानमंत्री मोदी के इज़राइल पहुंचने पर इज़राइली राष्ट्रपति नेतन्याहू और इज़राइल के सबसे बड़े अख़बार ’यरूशलेम पोस्ट' ने पीएम मोदी को "नमस्ते" किया।
’यरूशलेम पोस्ट' ने प्रधानमंत्री मोदी की इज़राइल यात्रा के सम्मान में एक विशेष मुख्य पृष्ठ प्रकाशित किया, जिसमें "Welcome, Modi" हेडलाइन के साथ "नमस्ते" और (शालोम) अभिवादन प्रमुखता से दिखाए गए।
’यरूशलेम पोस्ट' का यह संस्करण दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों को उजागर करता है और इसमें पीएम मोदी की एक बड़ी तस्वीर के साथ द्विपक्षीय साझेदारी पर विशेष लेख शामिल हैं।
संपादक ज़्विका क्लेन द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट का शीर्षक है, ”नई दिल्ली की यरूशलेम के साथ बढ़ती साझेदारी”।
इज़रायल में भारत के राजदूत जेपी सिंह के साक्षात्कार में उन्होंने कहा,”सारी बातों में सबसे बड़ी बात ये होगी कि भारत का कोई प्रधानमंत्री पहली बार इज़राइल की संसद को संबोधित करेगा”।
यदि ये आलेख पसंद आया हो तो कृपया इसको शेयर करें 🙏



Post A Comment: