ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 26 जनवरी को परेड ग्राउंड पुलिस लाइन ग़ाज़ियाबाद में गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस मौके पर इंदिरापुरम थाने के SHO रविन्द्र गौतम को उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर सुनील कुमार शर्मा के हाँथों से प्राप्त हुआ।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग़ाज़ियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड़ और बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस मौके पर इंदिरापुरम SHO रविंद्र गौतम ने कहा कि मैं सदैव अपनी ड्यूटी निष्ठा एवं लगन से करता रहूँगा।




Post A Comment: