ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। पुलिस कमिश्नरेट गाज़ियाबाद के अंतर्गत ट्रांस हिंडन जोन ने IGRS निस्तारण माह दिसंबर 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर पुलिस उपायुक्त ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल द्वारा जोन के समस्त सातों थानों के IGRS प्रभारियों को सोमवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। ट्रांस हिंडन जोन के सभी थानों ने टीमवर्क, सतत मॉनिटरिंग और जिम्मेदार कार्यशैली का परिचय देते हुए IGRS शिकायतों के निस्तारण में उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं, जिसके परिणामस्वरूप जोन को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। 

इस अवसर पर डीसीपी ट्रांस हिंडन ने सभी IGRS प्रभारियों व थाना स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह उपलब्धि अन्य इकाइयों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।



Share To:

Post A Comment: