ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के निर्देश अनुसार शहर की स्वच्छता और सुंदरता हेतु कार्य कर रहे सफाई मित्र और अधिकारियों के साथ इंदिरापुरम क्षेत्र में भव्य रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ महापौर तथा नगर आयुक्त द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। निगम अधिकारियों के साथ-साथ पार्षद गण भी उपस्थित रहे। लगभग 77 उपकरण की रैली निकाली गई जिसमें सफाई मित्र हजारों की संख्या में उपस्थित रहे।
उद्यान विभाग से मालियों की टीम तथा निर्माण विभाग, प्रकाश विभाग की टीम भी उपस्थित रही। सभी उपकरणों के ऊपर मशीन का पूरा परिचय तथा उसके द्वारा किए जा रहे कार्य को भी दर्शाया गया। उत्साह पूर्वक नगर निगम द्वारा भव्य रैली निकाली गई।
नगर आयुक्त ने बताया कि बसंत के रंग स्वच्छता के संग के आधार पर पहली बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा उपकरणों के साथ रैली निकाली गई है। इंदिरापुरम क्षेत्र में कनावनी पुलिया से प्रारंभ करते हुए सीआईएसफ रोड तक रैली निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में निगम के सफाई मित्र माली भी उपस्थित हुए।
सुपर सकर, जेट्टिंग मशीन, मिनी जेट्टिंग, रॉबर्ट, डिसिल्टिंगमशीन, एंटी स्मोक गण, जेसीबी, पोकलेन, फागिंग मशीन, वेक्ट्रा मशीन, टॉयलेट क्लीनर मशीन डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन, रोड स्वीपिंग मशीन, ट्रिमर, ट्रैक्टर, पानी के टैंकर, एफएसएसएम मशीन तथा अन्य उपकरणों की भव्य रैली निकाली गई। जिसको शहर वासियों द्वारा सराहा गया।
उद्यान विभाग, निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जलकल विभाग, प्रकाश विभाग द्वारा प्रतिदिन शहर की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए किस प्रकार कार्य किया जाता है, रैली के अंतर्गत विस्तार से जानकारी दी गई। शहर की स्वच्छता और सुंदरता निगम की पहली जिम्मेदारी है जिसके लिए लगातार निगम अधिकारी व टीम डटी हुई है। कार्य करने के ढंग को रैली के माध्यम से बताया गया।
महापौर ने बताया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा बहुत ही सुंदर पहल की गई है। जिसमें निगम के प्रतिदिन के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। उपकरणों तथा सफाई मित्रों के साथ-साथ अन्य विभागों की टीम भी रैली के माध्यम से अपने विभाग के कार्यों का प्रदर्शन करने का कार्य कर रही हैं। शहर की स्वच्छता सुंदरता को बनाए रखना निगम के साथ-साथ शहर वासियों की भी जिम्मेदारी है। निगम के प्रतिदिन के कार्य में सहयोग करने की अपील की जा रही है।
महापौर ने यह भी बताया कि गाजियाबाद नगर निगम अधिकारी तथा टीम सैनिकों के रूप में शहर हित में हर मौसम में अलर्ट रहते हैं। बरसात का मौसम हो या फिर गर्मी का या फिर सर्दी का मौसम हो। गाजियाबाद नगर निगम टीम शहर हित में सैनिकों की भांति अलर्ट रहती है। मौके पर पार्षद हिमांशु चौधरी, पार्षद संजय सिंह, पार्षद विनय चौधरी, पार्षद मनोज त्यागी व अन्य उपस्थित रहे। इसके अलावा समस्त विभाग के अधिकारी तथा अपर नगर आयुक्त भी उपस्थित रहे। वी ए टैक वाबैग की टीम का भी सहयोग रैली के आयोजन में रहा।






Post A Comment: