ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। सोमवार 26 जनवरी को डीएलएफ कार्यालय में नेशनल पुलिस सेवा संगठन द्वारा उत्साहपूर्वक गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं संगठन के सदस्यों ने भाग लिया तथा एक दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के पश्चात देशभक्ति के रंग में सराबोर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसीपी अतुल कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज तुलसी निकेतन अमित कुमार, सब इंस्पेक्टर राजकुमार, सब इंस्पेक्टर शिवांक, सब इंस्पेक्टर परमजीत ढिल्लों, सीआईएफ मंडोली जेल से अनिल कुमार, बम निरोधक दस्ते से आसिम खान, दिल्ली पुलिस से पंकज बालियान, नेशनल पुलिस सेवा संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक जैन, संगठन मंत्री राजेश भास्कर, कानूनी सलाहकार एडवोकेट राजेश गौतम, राष्ट्रीय महामंत्री सोनू शर्मा सहित संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रेम श्रीवास्तव एवं संगठन के सदस्यों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।




Post A Comment: