ग़ाज़ियाबाद : दिनेश जमदग्नि। शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड मुरादनगर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 88 जोड़ों का सामूहिक विवाह सम्पन्न कराया गया। योजनान्तर्गत रू० 25,000/- की उपहार सामग्री (वर-वधु के कपडे, चाँदी की बिछिया व पायल, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कूकर, ट्राली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी इत्यादि) विवाहित जोड़े को दिया जाता है।
उक्त के अतिरिक्त कन्या के बैंक खाते में रू 60,000/- की धनराशि भुगतान किये जाने का प्राविधान है। आज सम्पन्न हुये सामूहिक विवाह कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 24, अन्य पिछडा वर्ग के 24, सामान्य वर्ग के 25 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 15 जोड़े कार्यकम में शामिल हुये। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित 73 हिन्दू जोड़ों का हिन्दू रीति रिवाज से फेरे एवं जयमाल तथा मुस्लिम वर्ग के 15 जोड़ों का निकाह सम्पन्न कराया गया।
कार्यक्रम में विधायक मुरादनगर अजीतपाल त्यागी, प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर राजीव त्यागी, मुख्य विकास अधिकारी गाजियाबाद अभिनव गोपाल द्वारा उपस्थित रहकर विवाहित जोड़ों को आर्शीवाद प्रदान किया गया। परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण / खण्ड विकास अधिकारी, मुरादनगर प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद संदीप चौधरी एवं समाज कल्याण विभाग तथा विकास खण्ड, मुरादनगर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सहयोग सराहनीय रहा।





Post A Comment: