ग़ाज़ियाबाद : प्रदीप तिवारी। मंगलवार 6 फरवरी 2024 को सामाजिक कल्याण सेवा समिति(रजि.) द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय, न्याय खंड -प्रथम, इंदिरापुरम में समिति के वाइस चेयरमैन सुमित त्यागी तथा पत्रकार एवं सहयोगी सदस्य बृजेश श्रीवास्तव का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। 

समिति के महासचिव ने सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर, अध्यक्ष द्वारा सुमित त्यागी तथा बृजेश श्रीवास्तव को तिलक लगाकर, आशीर्वचन देकर, समिति का पीला पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

तत्पश्चात सुमित त्यागी तथा बृजेश श्रीवास्तव ने एक साथ केक काटा। सभी उपस्थित पदाधिकारियों और सदस्यों ने केक खिलाकर दोनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। 

जन्मदिन समारोह में जलपान की भी सुंदर व्यवस्था की गई थी। सभी ने समोसे, मिठाई एवं कोल्डड्रिंक का आनंद लिया।

इस अवसर पर 'सामाजिक कल्याण सेवा समिति' के अध्यक्ष रविन्द्र तिवारी, महासचिव राजेंद्र सिंह मेहरा, सचिव अजय तिवारी, उपाध्यक्ष होशियार यादव, कोषाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी,    सहसचिव श्री वीरेंदर सिंह रावत, महिला सह सचिव शकीरा शेख, सहसचिव तारा चंद पुरोहित, सहसचिव कैलाश पांडेय, सदस्य विनीत यादव, सदस्य पुरुषोत्तम  डोब्रियाल, सदस्य धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे और शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम के अंत में वाईस चेयरमैन सुमित त्यागी एवं पत्रकार बृजेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार प्रकट किया।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: