ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को गाजियाबाद महानगर के सभी मंदिरों में लाइव प्रसारण कार्यक्रम को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को किसी ना किसी मंदिर में सेवा के रूप में रहना है। गाजियाबाद महानगर के सभी जनप्रतिनिधि, पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिरों एवं तीर्थ स्थलों पर पिछले 14जनवरी से 21 जनवरी तक साफ सफाई एवं साज सज्जा की गयी है।

कल 22 जनवरी को सभी नगरवासी पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। 500 वर्ष भगवान राम की अपने घर आगमन पर गाजियाबाद महानगर के सभी मंदिरों पर पूजा पाठ, हवन, सुंदर कांड, राम कथा आदि का आयोजन चल रहा है और हजारों स्थान पर भंडारों का आयोजन भी किया जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के द्वारा शहर में सैकड़ों स्थानों पर भव्य शोभायात्रा का आयोजन भी किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के श्री राम जन्म भूमि दर्शन अभियान के माध्यम से लाखों लोग कल इस कार्यक्रम को लाइव सुनेंगे और देखेंगे।

इस अभियान के संयोजक महानगर के महामंत्री पप्पू पहलवान और सह संयोजक संदीप त्यागी तथा जयकमल अग्रवाल हैं।



Share To:

Post A Comment: