ग़ाज़ियाबाद : बृजेश कुमार। राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम  के अध्यक्ष संजीव तेवतिया के सहयोग से राम अन्न कलश की स्थापना की गई। शुक्रवार को श्रीराम भक्त जिला अध्यक्ष बाल किशन गुप्ता, अशोक भारतीय, मनोज गुप्ता, सौरभ यादव ने अन्नदान किया और राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम के अन्न कलश स्थापना की सराहना की। 

जिला अध्यक्ष बालकिशन गुप्ता ने कहा कि यह बहुत पुण्य का कार्य है कि जो लोग अयोध्या नहीं जा सकते हैं। वह अपना सहयोग अन्नदान की सेवा के माध्यम से श्रीराम जी के चरणों में समर्पित कर सकते हैं।

इस शुभ अवसर पर राष्ट्रीय व्यापार मंडल इंदिरापुरम की टीम के पदाधिकारी सचिन त्यागी, संजय त्यागी, नवीन त्यागी, इन्द्रजीत सिंह, सत्यदेव शर्मा, अंजू चौधरी, विनीत त्यागी, हितेश राजवंशी, हरिशंकर मदान, हरिंदर सिंह, नागेंद्र पांडे, अनूप शर्मा आदि ने भी अन्नदान किया।




Share To:

Post A Comment: