ग़ाज़ियाबाद। बुधवार 23 अगस्त। चंद्रयान 3 की सफलता के लिए उत्थान पब्लिक स्कूल, इंदिरापुरम की प्रधानाचार्या बीना शर्मा ने समस्त देशवासियों को बधाई दी है। 

इस अवसर पर बीना शर्मा ने कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 का मिशन जबरदस्त सफल रहा। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक यात्रा सुरक्षित और सफल रही। इस उपलब्धि से ज्ञान और प्रेरणा की नई सीमाएं उजागर होंगी। आज का दिन प्रत्येक भारतवासी के लिए बेहद गर्व का दिन है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव तक पहुँचने वाला दुनिया का पहला देश हमारा देश है।

समस्त देशवासियों को एवं सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई!



Share To:

Post A Comment: