दिल्ली : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 22 जुलाई 2023 को एन्टी करप्शन आर्गेनाइजेशन दिल्ली प्रदेश ने नया ऑफिस सिरसपुर दिल्ली में खोला।

कार्यालय का उदघाटन स्टेट जनरल सेक्रेटरी संजय कुमार ने किया। संजय कुमार ने बताया कि आर्गेनाइजेशन के कार्यों में तेज़ी लाने के लिए और देश भर में आर्गेनाइजेशन का विकास हो, इस उद्देश्य के साथ दिल्ली में ये कार्यालय खोला गया है।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अलीगढ़ के डिस्ट्रिक प्रेसिडेंट रवि कुमार गौतम उपस्थित रहे।

उदघाटन में आर्गेनाइजेशन के पदाधिकारी नरेश गर्ग, पंकज सिंह, अब्दुल हफ़ीज़, जतीश कुमार, मुनेश सिंह एवं आशु सिंह उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: