Shares
FacebookXSMSWhatsAppPinterestEmailSumoMe

ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। इंदिरापुरम मण्डल में भाजपा का घर घर संपर्क अभियान पूरे जोश और उत्साह के साथ चल रहा है। घर-घर संपर्क अभियान के मंडल संयोजक खिलेंद्र चौधरी के नेतृत्व में इंदिरापुरम मंडल  में 17, 18, 19 जुलाई तक चलने वाले  विशेष घर घर सम्पर्क अभियान के अंतर्गत मंगलवार 18 जुलाई को भी कई क्षेत्रों में बड़ी संख्या में घरों में संपर्क किया गया। 

इस दौरान घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया गया एवं मोदी सरकार की 9 वर्षों की कल्याणकारी योजनाओं को जनता को बताया गया। साथ ही 90 90 90 2024 पर मिस कॉल करवा कर भाजपा के लिए समर्थन जुटाया गया।

इस अवसर पर संयोजक खिलेंद्र चौधरी, मण्डल महामंत्री सागर रावत, मंत्री कृष्ण त्यागी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुषमा गंगवार, शक्ति केंद्र संयोजक पूनम बंसल, रेखा राजपूत, अनीता चौहान, गीता वानखेडे, सुमन पांडे, रूपा शर्मा, कृष्णा किच्ची सहित सभी शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Share To:

Post A Comment: