ग़ाज़ियाबाद : बृजेश श्रीवास्तव। शनिवार 17 जून। प्रधानमंत्री मोदी  के नेतृत्व में भारत सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज महासंपर्क अभियान के अंतर्गत महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में संयुक्त मोर्चा सम्मेलन संपन्न हुआ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की गरिमामय उपस्थिति रही। 

मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप, विधायक अतुल गर्ग, पूर्व मेयर आशा शर्मा, बलदेव राज शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल उपस्थित रहे। 

सम्मेलन में पूर्व विधायक कृष्ण सिरोही, सुरेश कश्यप, पूर्व अध्यक्ष विजय मोहन, अशोक मोंगा, अरविंद भारती, डॉ केशव त्यागी , पृथ्वी सिंह कसाना, पवन गोयल, राजेंद्र त्यागी, सरदार एसपी सिंह, अमरदत्त शर्मा, डॉ अशोक नागर की गरिमामय उपस्थिति रही। 

इस अवसर पर सभी मोर्चों के अध्यक्ष तथा पार्टी के चारो महामंत्री पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी एवं अभियान के संयोजक महानगर उपाध्यक्ष बॉबी त्यागी उपस्थित रहे।



Share To:

Post A Comment: