बृजेश श्रीवास्तव। कहते हैं इस धरती पर मानव ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना है। ईश्वर ने मनुष्य को सबसे ज़्यादा बुद्धि और श्रेष्ठ शरीर दिया है। जो धरती पे निवास करने वाले हजारों जीवों में किसी के पास नहीं है।

फिर भी वर्तमान समय में प्रेम के मामले में पशु मनुष्य से मीलों आगे है। आज जब मनुष्य के सारे रिश्ते असफल हो रहे हैं। ना दोस्त, ना भाई बहन, ना पति पत्नी के रिश्ते में प्रेम दिखता है। वहीं आये दिन पशु पक्षियों के ऐसे वीडिओज़ सामने आते रहते हैं। जिनमें उनका निश्छल प्रेम देखकर आत्मा में आनंद की अनुभूति होती है और आंखों से आँसु खुदबखुद निकल आते हैं।

ऐसा ही एक वीडियो आया है जिसमें एक डॉल्फिन मछली समुद्र में एक डॉग की ज़िंदगी बचाकर अपनी पीठ पर बिठा कर शिप तक ले आती है। फिर वो डॉल्फिन और डॉग आपस में ऐसा निश्छल प्रेम प्रदर्शित करते हैं कि हम अवाक रह जाते हैं कि इन मासूम मूक पशुओं के हृदय में कितना अथाह प्रेम भरा है। हमें भी इनसे प्यार का पाठ अवश्य सीखना चाहिए।

देखें वीडियो: -



Share To:

Post A Comment: